फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेशकीमती है जान..एक हजार का जुर्माना भरने के बजाय हेलमेट खरीद ही लो जनाब

Mon, 03 Nov 2025 01:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापक चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी दुपहिया वाहन लापरवाह बने हैं और हेलमेट नहीं लगा रहे हैं। रविवार को पुलिस ने अभियान चलाया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 187 चालान काटे। इनमें 176 चालान हेलमेट नहीं लगाने पर किए गए। इन लोगों पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, इतने में तो एक अच्छा हेलमेट वह खरीद सकते थे।
विज्ञापन


कुछ लोगों पुलिस को चकमा देकर भागने में भी कामयाब रहे, लेकिन वह भूल रहे हैं वह ऐसा करके अपनी ही जिंदगी को ही खतरे में डाल रहे हैं। हेलमेट न पहनने के कारण जिले में अब तक 153 लोगों की जान चुकी है। पांच सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो 724 लोगों ने जान गंवाई है, जिन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा था। दुर्घटनाओं का यह सिलसिला अभी भी जारी है। इन घटनाओं से लोग सबक नहीं ले रहे।

रविवार को जिले भर में ट्रैफिक पुलिस ने चेक प्वाइंट बनाकर दुपहिया वाहन चालकों को रोका। पुलिस ने कुल 187 चालान किए, जिनका राजस्व 1.98 लाख रुपये होता है। इनमें 176 चालान हेलमेट के रहे। इनके अलावा एक सीट बेल्ट तथा दस अन्य चालान यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन





इनके बहाने देखिए

जल्दबाजी में बहन को बुलाने के लिए हाथरस के लिए निकल आया था। आगे से हेलमेट पहनकर ही निकलेंगे।

अरुण कुमार राजपुर



घंटाघर तक काम से गया था। लोकल में थोड़ी दूरी के लिए हेलमेट नहीं लगाया। आगे से हेलमेट को अब आदत में लाएंगे।

डीके गुप्ता, तालाब चौराहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें