फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अभिनेता संजय को बनाया नगर पालिका का ब्रांड एंबेसडर

Mon, 03 Nov 2025 01:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा से शहर का नाम पूरे देश में रोशन करने वाले जाने माने फिल्म अभिनेता संजय स्वराज काे नगर पालिका ने ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
विज्ञापन

यहां आने पर संजय स्वराज का स्वागत किया गया। उनके साथ विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान पूर्व सांसद राजेश दिवाकर भी उपस्थित थे। संजय स्वराज ने मुंबई जैसे महानगर में एक अभिनेता के रूप जो उपलब्धि प्राप्त की है, वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने हाथरस को स्वच्छता में अग्रणी बनाने के लिए नगरवासियों से स्वच्छता को अपनी आदत और संस्कार बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान दीप्ति अग्रवाल, कोमल माहेश्वरी, पारुल बंसल, सोनल अग्रवाल, गुंजन दीक्षित, दीपा चड्ढा, रीनू बंसल, दीप्ति बंसल ने संजय का अभिनंदन किया। मौके पर नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक विजय स्वर्णकार, लेखाकार संजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें