फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रॉले की चपेट में आने से मासूम की मौत, तावडू-भिवाड़ी रोड पर हादसा, आधे घंटे तक बाधित रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के खोरी कलां में तावडू-भिवाड़ी रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रॉले की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम सियान की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रॉला चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिनके कारण जाम लग गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे बड़ी तेज गति और लापरवाही से सरियों से भरा हुआ ट्रॉला भिवाड़ी की तरफ से आ रहा था। जब वह खोरी कलां में पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो वहां पर सियान मोहम्मद पुत्र रसमुद्दीन निवासी खोरी कला घर से निकलकर सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रॉले ने सियान को चपेट में ले लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। जिससे जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के थोड़ी देर बाद जाम को खुलवा दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।। पुलिस ने ट्रॉले को अपने कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें