फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा-ग्रेनो में फ्लैट खरीदारों के साथ हो रहा अन्याय : प्रियंका गांधी

विज्ञापन
दादरी में दीपक भाटी चोटीवाला के समर्थन में प्रचार करतीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदारों के साथ अन्याय हो रहा है। कई साल से उनको अपने ही मकानों में किराएदारों की तरह रहना पड़ रहा है। उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। वहीं, बिल्डरों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदेश सरकार हर मामले में असफल साबित हो रही है। यह बयान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट कर जारी किया है। उन्होंने कहा कि फ्लैट खरीदारों के साथ हो रहे अन्याय में गलती बिल्डरों की है। इसके बाद भी शासन और प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। खामियाजा फ्लैट खरीदारों को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ है। उनकी लड़ाई में हर संभव मदद करेगी। इस मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने दादरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक चोटीवाला से चर्चा करते हुए कहा कि फ्लैट खरीदारों के साथ किसी भी हालत में अन्याय नहीं होने दिया जाए।
विज्ञापन

बुलंदशहर जाते वक्त समर्थकों ने किया स्वागत
बुलंदशहर जाने से पहले बृहस्पतिवार को प्रियंका गांधी का गाजियाबाद के लाल कुंआ से लेकर दादरी के बीच पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर स्वागत किया। वह लाल कुंआ से होते हुए दादरी पहुंचीं। इस दौरान बिसरख मोड़, दुजाना गेट, सादोपुर की झाल और धूम मानिकपुर में स्वागत किया गया। उनका काफिला दादरी में जीटी रोड स्थित बालाजी मंदिर के गेट के पास पहुंचा। यहां प्रियंका गांधी गाड़ी की छत खोलकर प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला के साथ खड़ी हो गईं। इस दौरान कई लोग सेल्फी लेते नजर आए। करीब एक किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर लोग फूलों की वर्षा करते रहे। इस दौरान पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
झूठ के सहारे चल रही है भाजपा
महिलाओं से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस आम आदमी के साथ खड़ी है। किसी के भी साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। पार्टी महिलाओं के आत्म सम्मान और रक्षा के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झूठ कभी नहीं जीत सकता है। सच को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं। मौजूदा भाजपा सरकार केवल झूठ के सहारे चल रही है। अब जनता को झूठ का पता चल चुका है। इसका जवाब जनता जरूर देगी।
विज्ञापन

रेहड़ी वाले से बात करने का वीडियो वायरल
दादरी से बुलंदशहर जाते वक्त रास्ते में प्रियंका गांधी का एक रेहड़ी वाले से बात करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें वह रेहड़ी वाले से उसका हालचाल पूछ रही हैं। रेहड़ी वाले ने बताया कि घर पर उसके पिता बीमार हैं। उनके इलाज के लिए काम कर रहा हूं। प्रियंका गांधी ने अपने पीए से उसका नाम और पता नोट कराने का कहा है। जिससे उनकी मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें