फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाइल्ड पीजीआई के पीडियाट्रिक ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में भारत-अमेरिका साझेदारी को मिलेगी मजबूती

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में बुधवार को अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स मेडिकल इंस्टीट्यूट की पीडियाट्रिक ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन प्रोफेसर डॉ. रुचिका गोयल ने दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पीडियाट्रिक ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक और शोध सहयोग को मजबूत करना था।
विज्ञापन

डॉ. गोयल ने चाइल्ड पीजीआई के डॉक्टरों के साथ विस्तृत संवाद किया और अमेरिका में पीडियाट्रिक हीमोविजिलेंस के क्षेत्र में हुई नवीनतम प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने रक्त चढ़ाने (ट्रांसफ्यूजन) से संबंधित घटनाओं की निगरानी, रक्त सुरक्षा में सुधार और साक्ष्य-आधारित चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से मरीजों के बेहतर उपचार पर बल दिया।
इस अवसर पर पीडियाट्रिक हीमोविजिलेंस, ट्रांसफ्यूजन सुरक्षा और मल्टीसेंट्रिक क्लीनिकल स्टडीज जैसे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका संयुक्त शोध की संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। डॉ. गोयल ने कई संयुक्त शोध पहलों का प्रस्ताव भी रखा। चाइल्ड पीजीआई के निदेशक प्रो. जेडी रावत ने प्रस्तावित शोध सहयोगों का स्वागत करते हुए कहा कि बाल स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाने के लिए वैश्विक ज्ञान का आदान-प्रदान अत्यंत आवश्यक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें