फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 21 नवंबर को होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कार्तिक शुक्ल द्वादशी पर 21 नवंबर को तुलसी विवाह पर्व मनाया जाएगा। इस दिन घरों और मंदिरों में माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के बाद तुलसी विवाह संपन्न होने पर मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है, जिससे विवाह समारोहों और अन्य शुभ आयोजनों का सिलसिला शुरू हो जाता है। नवादा स्थित श्री शीतला माता मंदिर के आचार्य शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि तुलसी विवाह का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा। तुलसी विवाह संपन्न होने के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। घरों और मंदिरों में श्रद्धालु तुलसी पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें