फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मैट्रिक्स फाइट नाइट में भारत-अफगानिस्तान के बीच होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा इंडोर स्टेडियम में फिल्मी सितारों की भी दिखेगी झलक, 9 मार्च को होगा आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम लगातार तीसरी बार मैट्रिक्स फाइट नाइट की मेजबानी करने जा रहा है। यहां फाइट नाइट के 12वें और 13वें संस्करण का सफल आयोजन हो चुका है। जिसके बाद आयोजक व फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ, आयशा और कृष्णा ने तीसरी बार यानी इसके 14वें संस्करण को भी नोएडा इंडोर स्टेडियम में कराने का फैसला किया है। दर्शकों को यहां एक बार फिर से अपने चहेते फाइटर को बॉक्सिंग रिंग में फाइट करते हुए देखने का मौका मिलेगा।
आयोजकों का कहना है कि फाइटिंग के खेल में भविष्य संवार रहे दिल्ली-एनसीआर के युवाओं के लिए नोएडा इंडोर स्टेडियम तक पहुंच बेहद आसान है। यहां ट्रैफिक के कम दबाव व बेहतर सुविधाओं के कारण मैनेजमेंट ने 14वां संस्करण आयोजित करने का फैसला किया है। 8 मार्च को रिंग में फाइटरों के लिए अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा। वहीं, 9 मार्च शाम पांच बजे से मुख्य फाइट देखने को मिलेगी। फाइट नाइट के टाइटल इवेंट में भारत और अफगानिस्तान के फाइटरों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इसमें भारत के संजीत बुद्धवार और अफगानिस्तान के अब्दुल आजिक बादाक्शी भिड़ेंगे। वहीं इंटर्न बेल्ट के लिए भारतीय फाइटिंग खिलाड़ी मोहम्मद फरहद और चुंगरेंज कोरेन के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। फाइट नाइट में 12 मुकाबले दर्शकों को देखने को मिलेंगे, जिसमें कुल 24 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। आयोजकों का कहना है कि इस बार फाइट नाइट के दौरान फिल्मी सितारों की भी झलक देखने को मिलेगी। नोएडा इंडोर स्टेडियम में पहली बार इस इवेंट में फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ के अलावा 12 अप्रैल को सुनहरे पर्दे पर रिलीज होने जा रही बड़े मियां, छोटे मियां के सभी कास्ट से दर्शकों को मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

दर्शकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश
इवेंट के लिए 9 मार्च को दर्शकों को इंडोर स्टेडियम में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। दर्शकों को इंडोर स्टेडियम के बाहर बने बॉक्स ऑफिस में खुद को पंजीकृत कराना होगा। इसके अलावा दर्शक ऑनलाइन भी मैट्रिक्स फाइट नाइट के वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

13वें सीजन में छह हजार दर्शकों ने देखा था फाइट नाइट
इंडोर स्टेडियम में पिछले साल आयोजित 13वें सीजन के दौरान करीब छह हजार दर्शक अपने चहेते फाइटर को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इस बार इनकी संख्या करीब 10 हजार के आसपास तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। दर्शकों के प्रवेश के लिए इंडोर स्टेडियम में हेल्प डेस्क भी बनाए जाएंगे व सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा एजेंसी के जवान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें