फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पर की अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। विधानसभा क्षेत्र से विधायक मामन खान इंजीनियर ने पुलिस को शिकायत देकर सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर वार्ड-15 ढोंढ निवासी अरशद के खिलाफ का मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि अरशद नाम के इस व्यक्ति ने फेसबुक अकाउंट से विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि विधायक मामन खान इंजीनियर ने शिकायत दी है कि अरशद खान नाम का एक व्यक्ति अपने फेसबुक अकाउंट से उसके खिलाफ पिछले कई दिनों से आपत्तिजनक तथा अभद्र टिप्पणी कर उन्हें जानबूझकर बदनाम कर रहा है। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से गलत जानकारियां देकर लोगों के बीच भ्रांतियां फैला रहा है। थाना प्रबंधक ने बताया कि आरोपी पर आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें