फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साक्षात्कार में ज्ञान के साथ भाषा, व्यक्तित्व व पहनावे का भी असर

Tue, 23 Sep 2025 02:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
राजकीय महिला पालीटेक्निक में कौशल प्रशिक्षण लेती छात्राएं। 
विज्ञापन
लखनऊ। नौकरी के लिए किसी कंपनी में साक्षात्कार देने से पहले तैयारी केवल विषय ज्ञान तक सीमित नहीं होती, बल्कि भाषा, व्यक्तित्व और पहनावे का भी गहरा प्रभाव पड़ता है। इसी पहलू पर सोमवार को राजकीय महिला पॉलीटेक्निक परिसर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग की छात्राओं को कौशल-आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक सुजीत त्रिपाठी ने छात्राओं को बताया कि साक्षात्कार के दौरान कंपनी प्रतिनिधि केवल तकनीकी विषय पर ही सवाल नहीं करते, बल्कि उम्मीदवार की प्रस्तुति, व्यक्तित्व, नवाचार सोच और आधुनिक तकनीक की समझ को भी परखते हैं। साथ ही देश-दुनिया की ताजा घटनाओं की जानकारी रखना भी उपयोगी साबित होता है।

संस्थान की प्लेसमेंट प्रभारी शिल्पी ने जानकारी दी कि छह दिवसीय स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत सोमवार से हुई है। पहले चरण में इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एकाउंटेंसी की छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि प्राविधिक शिक्षा परिषद की पहल पर शुरू किए गए इस कार्यक्रम से संस्थान में पढ़ रही लगभग 1100 छात्राओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें