फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व और रंजिश में युवक को गोलियों से भूना, मौत

विज्ञापन
अमित की फाइल फोटो। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
दादरी। गांव चक्रसैनपुर में अज्ञात हमलावरों ने बुधवार शाम एक युवक को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात की वजह पारिवारिक रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। युवक के बड़े भाई की हत्या भी करीब आठ वर्ष पहले हापुड़ में दिनदहाड़े कर दी गई थी। वहीं, घटना के बाद गांव में गुस्साए लोगों ने एक आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी समेत पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शाम को अमित (27) मड़ैया पुल के पास टहलने के लिए गया था। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर करीब 12 गोलियां चला दीं। तीन गोलियां अमित के सिर में लगीं जिससे वह जमीन पर गिर गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी। अमित को तत्काल ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अमित की शादी नहीं हुई थी और वह गांव में ही खेती करता था। करीब छह माह पहले भी आरोपियों ने अमित को गोली मारी थी जिसमें वह बच गया था। अमित का बड़े भाई राका की भी वर्ष 2013 में हापुड़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अमित की मां कृष्णा देवी की मौत भी करीब डेढ़ माह पहले हो चुकी है। पिता महीपाल की भी कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस तरह पूरा परिवार ही खत्म हो गया है।
भीड़ ने एक घर में की तोड़फोड़, आग लगाई
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एक घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे, एसीपी नितिन कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घर में लगी आग को बुझवाया। इस दौरान कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों और पुलिस में तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए शव देने से इनकार
यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा में डॉक्टरों द्वारा अमित को मृत घोषित होने के बाद परिजन उसे गांव ले आए। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने परिजनों से बात कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए कहा। घटना से नाराज परिजनों ने शव देने से इनकार कर दिया।
बच्चों में मामूली बात पर हुआ झगड़ा हत्या तक पहुंचा
गांव में एक ही परिवार में करीब दो साल पूर्व बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था जो पंचायत के बाद शांत हो गया था। 27 अक्तूबर 2020 को अमित व अन्य परिजनों पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद दुश्मनी बढ़ गई। कई बार नोकझोंक हुई। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी।
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। हत्यारों की तलाश में पुलिस के टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
विज्ञापन

- विशाल पांडे, एडिशनल डीसीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें