फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से जा रहे विधायक के गनर को वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। जेवर टप्पल मार्ग पर बाइक से जा रहे अलीगढ़ के खैर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप वाल्मीकि की सुरक्षा में तैनात सिपाही को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सिपाही अजय सिंह को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सिपाही के रिश्तेदार और परिजनों के साथ खैर विधायक अनूप वाल्मीकि भी जेवर पहुंचे गए।
विज्ञापन

मूलरूप से बुलंदशहर के महेपा जागीर निवासी अजय सिंह यूपी पुलिस में सिपाही थे। फिलहाल उनका परिवार दनकौर कस्बे में रहता है। शनिवार को अजय खैर से बच्चों के पास जाने के लिए बाइक से टप्पल जेवर होते हुए दनकौर जा रहे थे। रास्ते में जेवर के टप्पल रोड पर किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हेलमेट लगा होने के बावजूद अजय सिंह को गंभीर चोटें आईं। हादसे में वह बेहोश होकर मौके पर ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने पास के ही कैलाश अस्पताल को सूचना देते हुए एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हालांकि अस्पताल पहुंचते से पहले ही अजय ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें