-अगले सत्र से सभी यूनिफाॅर्म सस्टेनेबिल फेब्रिक से तैयार करने का एलान संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आईएमएस ने द ग्रीन-वे कंपनी के साथ एमओयू साइन किया है। संस्थान ने घोषणा की है कि आगामी सत्र से सभी यूनिफॉर्म और आधिकारिक मर्चेंडाइज इको फ्रेंडली एवं सस्टेनेबल फैब्रिक से तैयार किए जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और कर्मचारियों को ऐसा परिधान उपलब्ध कराना है जो न केवल आरामदायक हो, बल्कि पर्यावरण के प्रति संस्थान की जिम्मेदारी को भी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करे।
आईएमएस के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि संस्था अपने छात्रों को हरित सोच को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी केवल अकादमिक रूप से नहीं बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को भी समझें। यूनिफॉर्म में यह बदलाव हमारे पर्यावरण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावशाली प्रयास है। द ग्रीन-वे के संस्थापक अक्षुन गर्ग ने कहा कि यह साझेदारी गर्व का विषय है। यह पहल छात्रों में सस्टेनेबल फैशन और जिम्मेदार उपभोग की आदत बढ़ावा देगी। आईएमएस के महानिदेशक डॉ विकास धवन ने कहा कि यह कदम छात्रों और संकाय दोनों में ग्रीन लिविंग की आदत को मजबूत करेगा और समाज को स्पष्ट संदेश देगी कि शिक्षा और पर्यावरण साथ-साथ चल सकते हैं।