दादरी (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर दुर्गा अस्पताल के समीप स्कूटी सवार बहन-भाई के साथ कार सवार युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के पाली गांव निवासी रोहित भाटी परिवार के साथ रहते हैं। 13 सितंबर को उनकी पत्नी रजनी को स्कूटी पर लेकर उनका साला अनुज जा रहा था। जब रेलवे रोड पर दुर्गा अस्पताल के समीप पहुंचे तो स्कूटी पर सवार दो युवकों से उनकी स्कूटी टकरा गई। दोनों युवक गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। इसी समय कार में सवार अन्य युवक भी आ गए। उन्होंने भी पत्नी व साले के साथ मारपीट की। घटना में चांद, शाहरुख व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।