फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ: महज तीन दिन और 25 हजार में बनाया स्पेशल कोरोना वेंटीलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आईआईटी रुड़की और एम्स ऋषिकेश के वैज्ञानिकों ने महज तीन दिन और 25 हजार रुपये की लागत से स्पेशल कोरोना वेंटिलेटर तैयार किया है। प्राण वायु नाम से तैयार पोर्टेबल वेंटिलेटर रिमोट से काम करेगा। वेंटिलेटर से जुड़े मरीज की सारी जानकारी डॉक्टर की मोबाइल स्क्रीन पर होगी। इससे बार-बार मरीज को जांचने के लिए डॉक्टर या नर्स को उसके पास नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के टिंकरिंग लैब के कॉर्डिनेटर प्रो. अक्षय द्विवेदी के मुताबिक, लॉकडाउन अवधि में कैंपस लैब में उपलब्ध संसाधनों से थ्री डी प्रिंटिंग तकनीक से यह वेंटिलेटर तैयार किया गया है। इसमें एम्स ऋषिकेश के डॉ. दीबेंद्र त्रिपाठी ने सहयोग किया है। प्रो. द्विवेदी और डॉ. त्रिपाठी के मुताबिक, इस वेंटिलेटर में ऐसी तकनीक का प्रयोग किया गया है जिससे मरीज के फेफड़ों को उसकी आयु और जरूरत के मुताबिक हवा पहुंचती है। हवा पहुंचने से शरीर को आक्सीजन मिलती है। कोरोना के मरीज के फेफड़ों को पूरी हवा देने का काम यह वेंटिलेटर करेगा। एम्स ऋषिकेश में इसी हफ्ते इसका मशीन पर ट्रायल होगा। फिलहाल कैंपस की लैब में यह फिट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें