फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल जाने से रोकना चाहते हैं तो वोट से जवाब देना : केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में सीएम ने कई जगह नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कई जगह आयोजित नुक्कड़ सभा में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधाा। उन्होंने कहा कि 25 मई को दिल्ली और 1 जून को पंजाब में चुनाव है। इससे पहले भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है। अगर उन्हें जेल जाने से रोकना चाहते हैं, तो जेल का जवाब वोट से देना है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत व स्थानीय विधायक समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
केजरीवाल ने कहा कि वह सीधे जेल से लोगों के बीच में आ रहे हैं। जेल में दिल्ली के लोगों की बहुत याद आती थी और ऊपर वाले ने सुन ली। उन पर हनुमान का आशीर्वाद है। आप छोटी सी पार्टी है और दिल्ली-पंजाब में सरकार है। ये लोग तो बहुत बड़े हैं। लोगों के पीछे क्यों पड़े हैं। चार जून को भाजपा सरकार नहीं बन रही है। पूरे देश में इन लोगों के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन


आप ने दिल्ली में 500 स्कूल बनवाए


विकासपुरी, जनकपुरी में केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली सरकार ने 500 स्कूल बनवाए हैं। भाजपा 50 हजार स्कूल बनाए, तब आपका बड़प्पन है। वहीं, हरिनगर और मादीपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये लोग आप नेताओं को जेल भेज कर काम रोकना चाहते हैं। ये लोग कभी कहते हैं कि 100 करोड़ का घोटाला कर दिया, कभी कहते हैं कि एक हजार करोड़ रुपये का घोटाला कर दिया, जबकि कई छापों में एक भी पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन


कार की छत पर चढ़े सीएम


विकासपुरी में केजरीवाल की नुक्कड़ सभा में हर तरफ भीड़ दिखाई दी। लोग बार-बार केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इससे उत्साहित केजरीवाल कार की छत पर आ गए और लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें