फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोर्स अधूरा रहा तो अतिरिक्त कक्षा से कराया जाएगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्स अधूरा रहा तो अतिरिक्त कक्षा से कराया जाएगा पूरा
विज्ञापन

-शिक्षा विभाग ने सभी बेसिक स्कूलों के शिक्षकों को जारी किए निर्देश
-कमजोर बच्चों के लिए सभी स्कूलों में चल रही है रेमेडियल क्लास
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले के बेसिक स्कूलों में अगर कोर्स समय पर पूरा नहीं होगा तो अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी। जो छुट्टी में चलेंगी। ताकि शिक्षक कोर्स पूरा करा सकें। साथ ही सभी स्कूलों में इस बार भी रोजाना रेमेडियल क्लास भी चल रही है। जहां स्कूल के कमजोर बच्चों को अलग से पढ़ाया जाएगा। शिक्षकों को चेतावनी दी गई है कि लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टी के बाद बेसिक स्कूलों में पढ़ाई चल रही है। इस बीच शिक्षा विभाग ने कोर्स पूरा कराने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि रोजाना सुबह प्रार्थना सभा के साथ-साथ ध्यान सत्र का भी आयोजन होगा। उसके बाद कक्षाएं शुरू होंगी। एक पीरियड 40 मिनट का होगा। उन्होंने बताया कि हर माह कोर्स पूरा कराया जाएगा। वहीं काफी बच्चे ऐसे है, जो उस कक्षा के हिसाब से कमजोर होते हैं। ऐसे बच्चों के लिए रोजाना रेमेडियल कक्षा चलाई जाएंगी। जो 30 मिनट की होगी। यहां कमजोर बच्चों को अतिरिक्त समय देकर पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें