फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुर्खियों में आने के लिए खुदकुशी का किया नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में सुर्खियों में आने के लिए युवक ने खुदकुशी का नाटक किया। युवक ने मामले की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। वीडियो में युवक कमरे में बैठा है और हाथ में जहरीला पदार्थ बताकर खाने की बात कह रहा है। युवक ने आरोप लगाया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की बहरामपुर पुलिसकर्मियों ने उनकी फरियाद नहीं सुनी। युवक ने एक यादव परिवार से जान का खतरा बताया और मारपीट की वीडियो की स्लाइड भी चलाई। छह मिनट पांच सेकेंड की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफाॅर्म पर वायरल कर एक्स पर भी अपलोड कर दिया।
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेकर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर चिकित्सीय परीक्षण कराया। हालांकि जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल युवक को काउंसलिंग के लिए हिरासत में रखा गया है।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि एक्स पर वीडियो अपलोड होने पर युवक की बाबत जानकारी हुई। युवक ने वीडियो में बताया कि उसने समाज के लोगों के लिए काफी काम किए हैं लेकिन एक यादव परिवार उससे तीन माह से मारपीट कर रहा है, उनके खिलाफ बहरामपुर पुलिस चौकी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पड़ताल में पता चला कि युवक चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है और खुद को प्रसिद्ध होने के लिए ऑनलाइन आत्महत्या का नाटक किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें