फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'27 KM तक नहीं किया पीछा': वीडियो में फेमस यूट्यूबर के पति ने बताई सच्चाई, ग्रेटर नोएडा पुलिस को कहा थैंक्स

Fri, 30 Jan 2026 07:12 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर की पत्नी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर अब महिला के पति ने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया है। वीडियो में बताया है कि घटना से जुड़े वीडियो काट-छांटकर गलत तरीके से पेश किया गया है।
विज्ञापन
फेमस यूट्यूबर के पति ने बताई सच्चाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर की पत्नी के साथ हुई अभद्रता के मामले में अब महिला के पति ने वीडियो जारी कर कहा कि उसके वीडियो को काट छांटकर गलत तरीके से पेश किया गया है। वह पुलिस द्वारा तब की गई कार्रवाई से पूरी तरह से संतुष्ट हैं।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला ओवरटेकिंग का है। घटना भी करीब एक माह पूर्व की है। उस समय सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया था। 27 किलोमीटर तक पीछा करने जैसे आरोप भ्रामक है। 

आरोपियों द्वारा पीड़िता जो एक यूट्यूबर हैं। उससे लिखित रूप में माफी मांगी गई थी। इसके बाद पीड़िता और उनके पति जो स्वयं भी यूट्यूबर हैं। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया था कि वह इस मामले में आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। क्योंकि आरोपी छात्र है। 

विज्ञापन

पीड़िता की सहमति के बाद पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को कोतवाली बुलाया और आवश्यक बेल बॉन्ड भरवाकर कड़ी हिदायत के साथ आरोपियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया था। उस समय पुलिस की कार्रवाई से पीड़िता और उनके पति पूरी तरह संतुष्ट थे।

अब पीड़िता के पति द्वारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए एक वीडियो भी जारी किया गया है। एसीपी ग्रेटर नोएडा हेमंत उपाध्याय ने बताया कि मामला पुराना है।

विज्ञापन

ओवरटेक के अभद्र इशारे का है आरोप
महिला के पति ने पहले कहा था कि उनकी पत्नी दिल्ली से ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर बीएमडब्ल्यू कार से लौट रही थीं। डीएनडी फ्लाईओवर के पास एक अन्य कार में सवार कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। रास्ते में कई बार ओवरटेक करने के साथ अभद्र इशारे किए। 

महिला ने पति को फोन पर सूचना दी थी। पति जब परी चौक पहुंचे तो पत्नी काफी डरी थी। उस समय उनका घर करीब 15 मिनट की दूरी पर था। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को फोन किया। फिर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें