फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दिया तलाक, पीड़िता ने की सोशल मीडिया पर न्याय की मांग

विज्ञापन
पीड़िता तरन्नुम। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
पति ने दिया तलाक, पीड़िता ने की सोशल मीडिया पर न्याय की मांग
विज्ञापन

दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूममानिकपुर निवासी महिला को पति ने तीन तलाक दे दिया और धोखे से दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी करा लिए। इसके बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की है। उसने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति और ससुराल वाले उस पर अतिरिक्त दहेज देने और गर्भ गिराने का भी दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

धमूमानिकपुर निवासी जाहिद ने 26 जून 2018 को बेटी तरन्नुम का निकाह गाजियाबाद के शोएब से किया था। आरोप है निकाह के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। ससुराल वाले हिंडन के पास 50 गज का प्लॉट दिलाने की मांग करते और मांग पूरी नहीं करने पर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। मारपीट में पीड़िता का गर्भ भी गिर गया था। इस कारण से निकाह के लगभग एक साल बाद पीड़िता मायके आकर रहने लगी। करीब दो माह पहले पति व उसके परिजन पीड़िता के घर पहुंचे। आरोप है कि पंचायत में आरोपियों ने माफी मांगी और तरन्नुम को अपने साथ ले गए। उस दौरान तरन्नुम अपनी मां को भी लेकर गई थी। आरोप है कि ससुराल में आरोपियों ने मां-बेटी को झांसा दिया कि वह एक जमीन ले रहे हैं। इसके लिए दस्तावेज पर दोनों के हस्ताक्षर करा लिए। कुछ दिन बाद आरोपियों ने पीड़िता और उसकी मां को वापस भेज दिया। आरोप है कि 11 अक्तूबर को पति अपनी मां के साथ ससुराल पहुंचा और तरन्नुम से अक्तूबर को कोर्ट में तलाक के केस में गवाही देने को बुलाया। तरन्नुम ने मना किया कि आरोपी तलाक बोलकर चला गया। इस संबंध में एसीपी ग्रेटर नोएडा योगेश सिंह ने बताया कि पीड़िता का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच में पता चला कि पीड़िता का पति बीमार है और अस्पताल में भर्ती है। वहीं, मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें