फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत बच्चे का निर्माणाधीन मकान में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहृत बच्चे का निर्माणाधीन मकान में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

नोएडा। सर्फाबाद गांव से अपहृत 10 वर्षीय बच्चे का शव उसके घर के पास ही एक निर्माणाधीन मकान में ईंटों के नीचे दबा मिला। मौके पर पहुंची सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या कर शव को निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से छतरपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले रामसुहावल सेक्टर-73 सर्फाबाद में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं। रामसुहावल ने बताया कि पत्नी घरेलू सहायिका है। 11 अक्तूबर की शाम को उनका छोटा बेटा पप्पू (10) घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की। आरोप है कि पुलिस मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश में केवल खानापूर्ति करती रही। रविवार दोपहर एक राहगीर ने बच्चे के घर से 100 मीटर दूर एक निर्माणाधीन मकान से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो एक बच्चे का शव ईंटों के नीचे दबा मिला। इस पर पुलिस ने रामसुहावल को मौके पर बुलाया। रामसुहावल ने शव की पहचान बेटे पप्पू के रूप में की। लोगों का कहना है कि बच्चे की हत्या का आरोपियों ने शव को मकान में छिपा दिया।
विज्ञापन

पुलिस केवल करती रही खानापूर्ति
परिजनों का आरोप है कि कोतवाली पुलिस मामले में केवल खानापूर्ति करती रही। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने पहले तो उन्हें टरकाया और बाद में सिर्फ नाम के लिए ही मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। परिजन थाने से लेकर पुलिस चौकी के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने अच्छे से बात तक नहीं की। आरोप है कि परिजन जब 16 अक्तूबर को कोतवाली में एफआईआर की कॉपी मांगने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी कर उन्हें भगा दिया। अगले दिन परिजनों को एफआईआर की कॉपी मिली।
विज्ञापन

सर्फाबाद स्थित निर्माणाधीन मकान में 10 वर्षीय बच्चे का शव मिला है। बच्चा एक सप्ताह से लापता था। मामले की जांच की जा रही है। घटना की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
- राजेश एस, डीसीपी नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें