फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में हिस्ट्रीशीटर के सिर में गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक मूर्ति गोलचक्कर के पास कार में पार्टी कर रहे हिस्ट्रीशीटर की शुक्रवार देर रात तीन-चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। आधार कार्ड से उसकी पहचान नोएडा सेक्टर-78 अंतरिक्ष अपार्टमेंट निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सड़क किनारे एक स्कॉर्पियो कार खड़ी थी जिसमें मनजीत का शव पड़ा था। कार खड़ी कर पार्टी की जा रही थी। आशंका है कि इसी दौरान साथ बैठे युवक ने मनजीत की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है। कार से शराब के दो गिलास, पव्वा और ढोकला बरामद किया गया है।
डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि मनजीत सिंह ड्राइविंग सीट पर बैठा था। उसके साथ बैठे युवक ने तीन-चार गोलियां मारी हैं। एक गोली सिर में लगी है। मनजीत बादलपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर हत्या, लूट व डकैती के केस दर्ज हैं। उसकी पत्नी गांव में रहती है, जबकि वह दूसरी महिला के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें