फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला अस्पताल में भर्ती, नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

Mon, 27 Feb 2023 10:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को नोएडा सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज नोएडा सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने सीसीयू में एडमिट किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी उनकी हालत स्थिर है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन


शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल हैं। उनका जन्म गोरखपुर जनपद के ग्राम रूद्रपुर पोस्ट-खजनी में एक अप्रैल 1952 को हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ग्राम-रूद्रपुर खजनी एवं कक्षा नौ से विधि स्नातक की शिक्षा गोरखपुर में प्राप्त की। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वह 1983 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। वर्ष 1989 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में गोरखपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रथम बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए।

इसके उपरांत वर्ष 1991 में दोबारा निर्वाचित हुए। उत्तर प्रदेश में भाजपा की पहली सरकार के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार में प्रारंभिक शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा एवं भाषा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कार्यभार संभाला। उन्होंने बागवानी विभाग, खेलकूद, युवा कल्याण एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के दायित्व का निर्वहन भी किया।
विज्ञापन


वह वर्ष 1993 में दोबारा विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। वर्ष 1996 में चौथी बार विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्त और राजनाथ सिंह की सरकार में कारागार विधि एवं न्याय एवं ग्रामीण विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

10 जून 2016 को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। 3 सितंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में वित्त राज्यमंत्री का दायित्व संभाला। उन्होंने 4 जुलाई, 2022 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें