फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: शादी में देरी से डीजे पहुंचने पर मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

Mon, 27 Feb 2023 09:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस ने बताया कि जेवर के कर्रोल गांव निवासी पवन के चाचा के बेटे की शादी में पवन ने सिवारा निवासी यश का डीजे बुक किया गया था। 22 फरवरी को शादी में डीजे देरी से आने को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के कर्रोल गांव में शादी में डीजे के देरी से आने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने डीजे संचालक और मालिक सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


घटना के दौरान दोनों पक्षों में झगड़े के बाद समझौता हो गया था। लेकिन दो दिन बाद डीजे संचालक पक्ष के मारपीट करने पर ये कार्रवाई की गई है। दलित समाज के लोग सोशल मीडिया पर दंपती के साथ हुई घटना की निंदा कर कार्रवाई की मांग कर रहे है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि जेवर के कर्रोल गांव निवासी पवन के चाचा के बेटे की शादी में पवन ने सिवारा निवासी यश का डीजे बुक किया गया था। 22 फरवरी को शादी में डीजे देरी से आने को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई। जिसका गांव वालों ने बीच बचाव कर मामले को निपटा दिया।
विज्ञापन


पवन का आरोप है कि 24 फरवरी को यश कुमार, करतार सिंह, लाजपत, हेमंत चार लोग उनके घर पहुंचे। गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पवन व उसकी पत्नी विजेन्द्री देवी से मारपीट करते हुए घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें