फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल सिंघल कांग्रेस में शामिल, 100 से अधिक समर्थकों ने भी ली सदस्यता

Thu, 19 Nov 2026 08:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष और मीडिया उद्यमी निखिल सिंघल गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने उन्हें सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
निखिल सिंघल कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष और मीडिया उद्यमी निखिल सिंघल गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान सह-प्रभारी संजीव आर्य सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन



सिंघल के साथ नोएडा से आए 100 से अधिक समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। उनके साथ पूर्व मंडल उपाध्यक्ष और ब्राह्मण समाज महासंघ गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा भी कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक चोटीवाला और महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एनएचआरएफ अध्यक्ष के रूप में सिंघल फ्लैटों की लंबित रजिस्ट्री, बिल्डर समस्याओं, मेट्रो कनेक्टिविटी, बिजली-पानी, प्रदूषण और लिफ्ट-फायर सेफ्टी जैसे मुद्दे उठाते रहे हैं। वह सेक्टर-119 स्थित एल्डेको आमंत्रण सोसाइटी के एओए अध्यक्ष भी रह चुके हैं और विगोर मीडिया वर्ल्डवाइड के संस्थापक हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिंघल ने कहा कि नोएडा में लाखों फ्लैट खरीदार वर्षों से रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं। यह मध्यमवर्गीय परिवारों के अधिकारों से जुड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के मंच से फ्लैट रजिस्ट्री, मेट्रो कनेक्टिविटी और हाईराइज सोसाइटियों से जुड़े नागरिक मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने पार्टी से आग्रह किया कि फ्लैट रजिस्ट्री के मुद्दे को प्रमुख एजेंडे में शामिल किया जाए। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सिंघल के आने से नोएडा में संगठन को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें