नोएडा। सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव से 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। किशोरी की मां ने अगाहपुर निवासी एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं। अभी वे अगाहपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी स्कूल में पढ़ती है। सोमवार की सुबह करीब चार बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। बुधवार को उन्हें जानकारी हुई कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी गायब है। थाना प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी करी तलाश की जा रही है। ब्यूरो