फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी थानों में बनेंगी साइबर ठगी से निपटने के लिए हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। साइबर अपराध के बढ़ते जंजाल को देखते हुए जिले के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क बनेंगी। इससे पीड़ितों को थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और समय रहते कार्रवाई हो सकेगी। वहीं, कमिश्नरेट के साइबर सेल ने 2021 में साइबर पीड़ितों को 1.70 करोड़ रुपये वापस कराए हैं।
विज्ञापन

जनपद में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हर दिन एक दर्जन से अधिक शिकायतें पुलिस को मिलती हैं और लोगों को लाखों की गाढ़ी कमाई का नुकसान होता है। जनपद में अगर किसी के साथ ठगी होती है तो उसे थानों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसी कारण महिला हेल्प डेस्क की तर्ज पर सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क बनाने की तैयारी है। इसमें प्रशिक्षित सब इंस्पेक्टर व कुछ पुलिसकर्मी शामिल होंगेे। अगर कोई भी साइबर ठगी होती है हेल्पडेस्क पर शिकायत करने पर गोल्डन आवर्स यानी 24 से 48 घंटे के भीतर पैसे वापस मिलने की संभावना रहेगी।
ठगी होने पर 155260 पर शिकायत करें
साइबर ठगी होने पर 155260 पर तुरंत फोन करें। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस हेल्पलाइन नंबर को शुरू किया है। फोन करने पर आपसे नाम, नंबर, और घटना का समय पूछा जाएगा। पीड़ित के बैंक को जानकारी भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें