फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में हरियाणा देशभर में अव्वल : राकेश गुप्ता

विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मौजूद अधिकारी। - फोटो : ????
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में हरियाणा देशभर में अव्वल : राकेश गुप्ता
विज्ञापन

नूंह। डिजिटल इंडिया की चौथी सालगिरह पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डा. राकेश गुप्ता ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला सूचना अधिकारियों एवं डिजिटल कार्यक्रमों में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल इंडिया के कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने में देशभर में हरियाणा के अव्वल आने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरल प्रोजेक्ट के माध्यम से एक ही छत के नीचे 30 से भी अधिक विभागों की 493 सेवाएं व योजनाएं आमजन को उपलब्ध करवाने वाला हरियाणा प्रथम राज्य है।
उन्होंने बताया कि नीति आयोग ने भी हरियाणा के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे अपने यहां लागू करने का फैसला लिया गया है। नीति आयोग द्वारा इस परियोजना का अध्ययन किया जा रहा है। आधार आधारित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला हरियाणा पहला राज्य है। डा. राकेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों का पंजीकरण करने में हरियाणा देश के अन्य सभी राज्यों से आगे है। इस योजना के तहत 90 प्रतिशत से अधिक किसानों को उनकी पहली दो किस्तें मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ई-पीडीएस इलेक्ट्रॉनिक-सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लागू करने में भी हरियाणा अन्य प्रदेशों से अव्वल है। साथ ही डिजिटल लॉकर पर स्टेट सर्विसिज जैसेे आवासीय, जाति प्रमाण पत्र आदि सेवाओं को उपलब्ध करवाने वाला भी हरियाणा पहला राज्य है। राजस्व विभाग में ई-स्टांपिग प्रणाली को लागू करने में भी हरियाणा सर्वोपरि राज्य है। इस अवसर पर राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक बसंन, एन.आई.सी. हरियाणा ने डिजिटल इंडिया के तहत प्राप्त उपलब्धियों से अवगत कराया। इस मौके पर डी.आई.ओ. नदीम अख्तर, ए.डी.आई.ओ. मेघा गौड़, जूनियर प्रोग्रामर मो. शोएब, प्रगति भारद्वाज, जिला ई-मैनेजर आरिफ, नेटवर्क इंजीनियर फरहान, सलमान, वरुण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें