फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर-राजपूत बोले-हम दोनों ही मिहिर भोज के वंशज

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के स्वर्णनगरी स्थित प्रेस क्लब में राजपूत महासभा और गुर्जर महासभा ने एक मंच पर आकर र - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सम्राट मिहिर भोज का वंशज बताने के विवाद को लेकर पिछले कई दिनों से आमने-सामने गुर्जर और राजपूत समाज ने सोमवार को सकारात्मक पहल की। राजपूत और गुर्जर महासभा ने विवाद का पटाक्षेप करते हुए स्वर्णनगरी स्थित प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर भाई-चारे का पैगाम दिया। हालांकि, प्रेस वार्ता में ही दोनों पक्षों में मनमुटाव झलका, लेकिन बाद में दोनों ही समाज ने खुद को राजा मिहिर भोज का ही वंशज बताकर दादरी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जुटने की हामी भरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 22 सितंबर को दादरी के राजा मिहिर भोज कॉलेज में राजा मिहिर भोज की मूर्ति का अनावरण करने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में राजपूत महासभा अध्यक्ष गाजियाबाद क्षेत्र (गौतमबुद्धनगर सहित) सुधीर कुमार रावल, रामदेव रावल घोड़ी गांव, देवेंद्र खटाना राजपूत महासभा प्रवक्ता, ऋषिपाल राणा, मलखान सिंह रावल समेत गुर्जर महासभा अध्यक्ष राधाचरण भाटी व अन्य ने शिरकत की। देवेंद्र खटना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजा मिहिर भोज की मूर्ति का अनावरण करने आ रहे हैं, जो कि यह हमारे लिए सम्मान की बात है। ऐसे समय में विवाद का पटाक्षेप कर कार्यक्रम को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि चुनाव नजदीक आते ही बहुत से दल एक-दूसरे पर राजनीति करने से बाज नहीं आते। ऐसे में दोनों वर्गों में शांति और एकजुटता बनाए रखना ही हमारा लक्ष्य है। वहीं, करणी सेना के विरोध के प्रश्न पर राजपूत महासभा के सुधीर कुमार रावल ने बताया कि समाज के सभी प्रमुख लोगों से बातचीत की गई है। किसी भी तरह का विरोध नहीं है। कहीं कोई वर्ग नाराज है तो उसे समझा-बुझाकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
प्रेसवार्ता में सामने आए तर्क-वितर्क
दादरी के कॉलेज में राजा मिहिर भोज के नाम से पहले गुर्जर सम्राट लिखा होने की बात पर प्रेसवार्ता में ही एक समाज के नेता ने अपना विरोध दर्शाया। गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कॉलेज में पहले से ही सम्राट के नाम से पहले गुर्जर लिखा है तो राजपूत महासभा के एक नेता ने अपना विरोध जाहिर कर दिया। हालांकि, बाद में अन्य नेताओं ने उनकी बात को दबाकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दोनों समुदायों के आने की बात कही और मामले को संभाला।
विज्ञापन

स्थानीय नेताओं ने तैयार की पटकथा
दादरी के राजा मिहिर भोज कॉलेज में 22 सितंबर को मुख्यमंत्री राजा मिहिर भोज की मूर्ति का अनावरण करेंगे। गुर्जर समाज जहां स्वयं को राजा मिहिर भोज का वंशज होने का दावा कर रहा है। वहीं, राजपूत समाज का कहना है कि केवल राजपूत ही उनके वशंज है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की घोषणा के बाद से दोनों पक्षों में फेसबुक, ट्विटर सहित सोशल मीडिया पर जमकर विवाद चला। वहीं, इस मामले में कुछ संगठनों ने कार्यक्रम के पोस्टर भी फाड़े। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में विरोध के स्वर न उठें। इसलिए स्थानीय बड़े नेताओं ने दोनों समाज के नेताओं से बातचीत की है।
सीएम दौरे पर दो दिन तक ड्रोन का संचालन प्रतिबंधित
नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 22 सितंबर को गौतमबुद्घनगर के प्रस्तावित दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने दो दिनों के लिए प्राइवेट ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसको लेकर अपर पुलिस उपायुक्त कानून श्रद्घा पांडेय ने सोमवार को आदेश जारी किया। इसके मुताबिक किसी भी प्राइवेट व्यक्ति/संस्था की तरफ से 21 से 22 सितंबर की शाम छह बजे तक जनपद में ड्रोन का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें