फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जांच में लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक समेत दो निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक समेत दो निलंबित
विज्ञापन

- डीसीपी सेंट्रल नोएडा से स्पष्टïीकरण व एसीपी की प्रारंभिक जांच होगी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। युवती का धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस कमिश्नर ने कोतवाली फेज-3 के प्रभारी निरीक्षक पुनीत ङ्क्षसंह और जांच अधिकारी महिला एसआई प्रीति गुप्ता को निलंबित कर दिया है। वहीं डीसीपी सेंट्रल से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। एसीपी की प्रारंभिक जांच होगी। पुलिस कमिश्नर ने यह आदेश बृहस्पतिवार को जारी किया है।
विज्ञापन


कोतवाली फेज-3 पुलिस से कुछ दिन पहले एक युवती ने शिकायत की थी कि युवक ने धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की और शादी का झांसा दिया। इसके बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इसके बाद आरोपी ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस मामले की गंभीरता को देखकर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने मंगलवार शाम को थाने का घेराव किया था और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस मामले का संज्ञान लिया और डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही एसीपी सेंट्रल नोएडा उमेश यादव को मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश दिए थे। कोतवाली फेज-3 प्रभारी पुनीत कुमार सिंह और विवेचक उपनिरीक्षक प्रीति गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस मामले में उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं नहीं लगाई गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें