फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में आयोजित वार्षिक टेकफेस्ट ‘इनोविजन-2026’ मेंएनसीआर के 35 से अधिक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के 1200 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका प्रो. राज कमल बत्रा और मीडिया प्रभारी प्रो. शरद माहेश्वरी ने बताया कि इस दौरान 24 प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। बैडमिंटन पुरुष वर्ग में चैतन्य, महिला वर्ग में काशवी, फुटबॉल में एमिटी विवि, वॉलीबॉल में गलगोटिया विवि. की टीम विजेता रही। इसी तरह शार्क टैंक प्रतियोगिता में एसआरसीसी के आरीब सैफी विजेता और आकृति और शीरिन उपविजेता रहीं।