फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच साल से फरार चल रहा वांछित कश्मीर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। मोबाइल हैक कर 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाले एक आरोपी को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पांच साल से फरार चल रहा था। इसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कश्मीर के लाल बाजार निवासी बिलाल गिलानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

45 वर्षीय बिलाल के खिलाफ मथुरा के नौहझील और नोएडा के फेज -3 थाने में केस दर्ज है। आरोपी के खिलाफ शिकायत देने वाली महिला का आरोप है कि बिलाल गिलानी और उसके साथियों ने मिलकर धोखाधड़ी करके उसके पैसे हड़प लिए थे। जिस संबंध में 2020 में नौहझील थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मुकदमे को वापस लेने के लिए बिलाल लगातार दबाव डाल रहा था। उसने उसका फोन हैक किया और जान से मारने की धमकी, आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने और सड़क पर रोककर रंगदारी मांगने का प्रयास किया। जिस पर दस अक्टूबर 2021 को थाना फेज तीन में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से लगातार नोएडा पुलिस बिलाल को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें