दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर कार से ओवरटेक कर बाइक सवार एक छात्र को रोककर जानलेवा हमला कर दिया है। चचूला गांव निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा विकास नोएडा इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी में रेडियोलॉजी की पढ़ाई कर रहा है। जुनेदपुर गांव के कुछ लोग उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। आरोप है कि बीते मंगलवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे(केजीपी) अंडरपास के नीचे जुनेदपुर गांव के रहने वाले रिंकू उर्फ सुबोध, आलोक और कुलदीप व अन्य अज्ञात ने कार और कई बाइकों से पीड़ित की बाइक को ओवरटेक किया। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित पर जानलेवा हमला करते हुए जमकर मारपीट की गई। घटना में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिंकू उर्फ सुबोध, आलोक और कुलदीप समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।