फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो अस्पतालों के लिए जमीन मुहैया कराएगा ग्रेनो प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अस्पतालों के लिए जमीन मुहैया कराएगा ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन

दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल व चेन्नई के एमजीएम अस्पताल की एक-एक शाखा होगी स्थापित
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए ग्रेटर नोएडा में दो बड़े अस्पतालों को प्राधिकरण भूखंड मुहैया कराएगा। इन अस्पतालों के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शारदा गोलचक्कर से होते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस वे के पास पड़ी 60 एकड़ जमीन को इसके लिए मुफीद माना गया है। उम्मीद है कि इसी लोकेशन पर इन दोनों अस्पतालों के लिए प्राधिकरण जमीन उपलब्ध करा देगा।
विज्ञापन

दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल और चेन्नई के एमजीएम अस्पताल की एक-एक शाखा यहां स्थापित कराने की योजना है। इन दोनों ही अस्पताल ने ग्रेनो प्राधिकरण से जमीन मांगी है। यहां स्थापित 60 एकड़ में से कुछ जमीन पर इन दोनों अस्पतालों के स्थापित कराने की योजना है। यदि ऐसा हो जाता है तो शहर के लोगों को दो बड़े अस्पतालों में इलाज का मौका मिलेगा। प्राधिकरण ने एलजी गोलचक्कर के सामने से शारदा गोलचक्कर होते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर जाने वाली लिंक रोड को बनाने का फैसला लिया है। यहां सालों से जमीन का विवाद था। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि ने बताया कि इस लिंक रोड के बनने से सबसे बड़ा फायदा तो यह होगा ही कि एक्सप्रेस वे पर जाने के लिए परी चौक जाना नहीं पड़ेगा। एक्सप्रेसवे के पास पड़ी ग्रेनो अथॉरिटी की 60 एकड़ जमीन का इस्तेमाल भी किया जा सकेगा। अभी रास्ता नहीं होने की वजह से इस जमीन का आवंटन नहीं हो रहा है। इस जमीन पर दो बड़े अस्पतालों को स्थापित कराने की योजना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें