फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदूषण से राहत दिलाएगी हरियाली, डिवाइडर पर पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका ने शुरू किया अभियान, देखभाल के लिए जाल लगाकर की जा रही रोपाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


दादरी। नगर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने और ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर हरा भरा बनाए रखने के लिए नगर पालिका ने रेलवे रोड के बीच बने डिवाइडर पर पौधरोपण का अभियान शुरू किया है। इस पहल में सड़क के मध्य पट्टी पर विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाए गए हैं। देखभाल के लिए जाल लगाकर रोपाई की जा रही है। इसका उद्देश्य नगर में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम करना और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता का कहना है कि पहले चरण में करीब दो किमी दूर तक डिवाइडर पर पेड़-पौधे लगाए गए हैं। दूसरे चरण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। हरियाली और प्रदूषण नियंत्रण सड़क के किनारे लगाए गए पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य हानिकारक प्रदूषकों को अवशोषित करके हवा को शुद्ध करते हैं। पत्तियां और पेड़ की छाल धूल के कणों को रोकते हैं, जिससे धूल का स्तर कम होता है और आमजन को सांस लेने में आसानी मिलती है। साथ ही तापमान नियंत्रण पेड़-पौधे गर्मी को कम करने में मदद करते हैं। इससे धुंध बनने की प्रक्रिया धीमी होती है और नगर का तापमान नियंत्रित रहता है। नगर पालिका का यह सकारात्मक प्रयास न केवल शहर को सुंदर बनाएगा बल्कि प्रदूषण कम करने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें