ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि अर्जुन लगभग बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे वहां पहुंचा था और दो घंटे तक वहां रुकने और वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवती और उनके परिवार परिचित थे। इसलिए उसने सोसाइटी और घर में सामान्य ढंग से प्रवेश किया।
चार घंटे में घटना का खुलासा किया है। युवती की भाभी के भाई ने हत्या की है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। स्कूटी, आभूषण, मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन