फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: नामी कंपनियों के नाम से फर्जीवाड़ा कर कपड़े बेचने वाला गिरफ्तार, 176 शर्ट व टी-शर्ट बरामद

Mon, 04 Apr 2022 10:26 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।

सार

पुलिस को सूचना मिली कि आगरा निवासी सुनील कुमार शहर के बाजार में ग्राहकों से धोखाधड़ी कर कपड़ों की बिक्री कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने जगत फार्म बाजार में जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
नकली ब्रांडेट कपड़े बेचने वाला गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीटा-2 थाना पुलिस ने शहर के बाजारों में नामी कंपनियों के नाम से फर्जीवाड़ा कर कपड़े बेचने वाले आरोपी को जगत फार्म से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से विभिन्न नामी कंपनियों के स्टीकर लगे 176 टी-शर्ट और शर्ट बरामद हुए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि पेराक्लोथ्स इंटेलीजेंस नेटवर्क कंपनी ने सूचना दी कि आगरा निवासी सुनील कुमार शहर के बाजार में ग्राहकों से धोखाधड़ी कर कपड़ों की बिक्री कर रहा है। आरोपी फिलहाल सेक्टर-36 में किराये पर रहता है और नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर कपड़े बेचकर ग्राहकों से धोखाधड़ी कर रहा है।

विज्ञापन

पुलिस ने जगत फार्म बाजार पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपी के पास चार प्लास्टिक के बोरे से जारा कंपनी के 94 पेंट व टी शर्ट, सुपर ड्राई कंपनी के 34 पीस पेंट, शर्ट व टीशर्ट, केल्विन क्लाइन कंपनी के 24 पीस पेंट, शर्ट व टीशर्ट, टॉमी हिलफिगर के 12 पीस पेट, शर्ट, टीशर्ट, लिवाइस के 12 पीस पेंट, शर्ट समेत कुल 176 पीस नकली मार्का लगे कपड़े बरामद किए गए। इससे पहले भी पुलिस शहर में सेल लगाकर इसी तरह कपड़े व जूते बेचने वालों पर कार्रवाई कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें