फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर सामूहिक दुष्कर्म: मुख्य आरोपी महेंद्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 25000 का है इनामी

Wed, 13 Oct 2021 04:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

महिला के निजी अंगों में गंभीर चोट और खून नहीं रुकने के कारण उसका ऑपरेशन किया गया है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गांव के ही एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
एकत्रित साक्ष्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार (10 अक्तूबर) सुबह हथियारों के बल पर 55 वर्षीय महिला से चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया जिसका मुख्य आरोपी महेंद्र फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार पुलिस को उसके ठिकाने की जानकारी बुधवार सुबह ही मिल गई थी जिसके बाद 25000 के इनामी महेंद्र पर पुलिस ने शिकंजा कसा और चार बजते बजते उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
रविवार को नोएडा एयरपोर्ट के लिए अधिगृहीत जमीन पर घात लगाए बैठे आरोपी महिला से दरिंदगी कर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना के बाद परिजनों और पुलिस ने महिला को पहले जेवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फिर गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल नोएडा के लिए रेफर कर दिया।

महिला के निजी अंगों में गंभीर चोट और खून नहीं रुकने के कारण उसका ऑपरेशन किया गया है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गांव के ही एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सुबह 9:30 बजे दयानतपुर गांव निवासी महिला रोज की तरह पशुओं के लिए चारा लेने नोएडा एयरपोर्ट की जमीन पर गई थी। पति का आरोप है कि गांव का महेंद्र भी चारा के लिए गया हुआ था। मौके पर वह अपने तीन साथियों के साथ बैठा था। जैसे ही उसकी पत्नी रजवाहे के किनारे पहुंची तो आरोपी हथियारों के बल पर खींचकर जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को जेवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

नशे का आदी है मुख्य आरोपी
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी महेंद्र गांजा आदि के नशे का आदी है। आरोपी रजवाहे के आसपास मवेशियों को चराने जाता था। रविवार को भी रजवाहे के पास मवेशियों को चराने के लिए गया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पांच टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें