घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और मंगलवार को यह वीडियो वायरल हो गया। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि इस मामले की जांच एसीपी को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर स्थित एक अंग्रेजी शराब के ठेके में घुसकर दरोगा के सेल्समैन को थप्पड़ जड़ने का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप है कि कुछ दिन पहले दरोगा बिना वर्दी के आया था और कम पैसे में शराब देने से मना करने पर भड़क गया। दो सप्ताह बाद दरोगा ने ठेके पर आकर सेल्समैन की पिटाई कर दी। इस मामले की जांच डीसीपी हरीश चंदर ने एसीपी पीपी सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
सेल्समैन सुमित का आरोप है कि दो सप्ताह पहले दरोगा ठेके पर पहुंचा और 250 रुपये की शराब खरीदी, लेकिन 240 रुपये का भुगतान किया। सुमित ने दस रुपये और मांगे तो दरोगा ने भड़कते हुए कार्ड दिखाया और नोएडा में तैनात होने की बात कही।
सुमित को दरोगा ने धमकाया तो ठेके के अन्य लोगों ने दस रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद दरोगा वहां से चला गया, लेकिन सोमवार रात वर्दी में एक अन्य युवक के साथ दरोगा ठेके पर पहुंचा सुमित को थप्पड़ जड़ दिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और मंगलवार को यह वीडियो वायरल हो गया। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि इस मामले की जांच एसीपी को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।