ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक फैक्टरी में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत दमकमल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह आग कूलर के अंदर लगने वाली घास बनाने की फैक्टरी में लगी थी। जिस वक्त आग लगी उस वक्त फैक्टरी में कर्मचारी मौजूद थे। आग लगते ही सभी कर्मचारी बाहर निकल आए लेकिन तीन-चार महिलाएं व युवतियां आग की चपेट में आ गईं जिससे वह झुलस गईं।
उन्हें आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। हालांकि गनीमत यह रही कि उन्हें गंभीर घाव नहीं आए हैं और किसी तरह की जनहानि भी नहीं हुई है। दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी, जांच जारी है।