फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट का लेजर पार्क: तेंदुआ तो दूर अजगर भी नहीं पकड़ सकी वन विभाग की टीम

Tue, 10 Jan 2023 01:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेनो वेस्ट की अजनारा ली गार्डन सोसायटी में सात दिन बाद भी तेंदुआ नहीं मिला है। वन विभाग की मेरठ टीम और विशेषज्ञों की टीम लौट गई है। प्रभागीय वनाधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की टीम सोसायटी में तैनात है। अभी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
leopard - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेंदुआ का खौफ अभी दूर भी नहीं हुआ था कि सोमवार को लेजर पार्क प्रोजेक्ट में अजगर दिख गया। सूचना मिलते ही वन विभाग पर टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक तलाश के बाद भी टीम को कामयाबी नहीं मिली।

विज्ञापन


उधर वन विभाग की टीम अजनारा ली गार्डन सोसायटी में सात दिन बाद भी तेंदुए की तलाश नहीं कर सकी है।सोमवार को मेरठ से आए विशेषज्ञों की टीम को वापस भेज दिया गया। अब जिले की टीम सोसायटी में निगरानी रख रही है। उधर, सोसायटी के लोगों ने सोशल मीडिया पर वन विभाग की टीम पर लगातार टिप्पणी की। जिसमें कई ने लिखा कि तेंदुए तो पकड़ नहीं पाए अब अजगर भी भाग गया।

ग्रेनो वेस्ट के लेजर पार्क प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है। सोमवार दोपहर प्रोजेक्ट के खाली हिस्से में उगी झाड़ियों में अजगर दिखा। अजगर को देखकर वहां काम कर रहे लोग भाग गए। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। जेसीबी की मदद से कूड़े और झाड़ियों को साफ कराया, लेकिन विभाग की टीम अजगर को तलाश नहीं कर सकी। विभागीय अफसरों का कहना है कि मंगलवार को दिन में फिर से तलाशी की जाएगी।

उधर, ग्रेनो वेस्ट की अजनारा ली गार्डन सोसायटी में सात दिन बाद भी तेंदुआ नहीं मिला है। वन विभाग की मेरठ टीम और विशेषज्ञों की टीम लौट गई है। प्रभागीय वनाधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की टीम सोसायटी में तैनात है। अभी निगरानी रखी जा रही है। शाम के समय सोसायटी में तलाशी की गई है। अभी कुछ दिन सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें