फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : पालतू कुत्तों के लिए बनेगा रिसॉर्ट, टहलाने के साथ मना सकेंगे बर्थडे पार्टी

Wed, 29 Jun 2022 12:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी मनोज कुमार, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में कुत्तों को लेकर बढ़ रहे विवाद को सुलझाने के लिए प्राधिकरण ने एक योजना तैयार की है। इस योजना से सोसाइटी-सेक्टरों में रहने वाले 10 लाख लोगों में से 30 फीसदी लोग जो कुत्ते पालते हैं उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कुत्ते का जन्मदिन, Dog Birthday - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा की तरह अब ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में भी कुत्तों को लेकर आए दिन विवाद होने लगे हैं। समस्या सुलझाने के लिए जल्द ही प्राधिकरण बड़ा कदम उठाने जा रहा है। पालतू कुत्तों के लिए यहां रिसॉर्ट की योजना बनाई जा रही है। इसमें डे बोर्डिंग से लेकर बर्थडे पार्टी मनाने की सुविधाएं दी जाएंगी। कुत्तों को कुछ नैतिक जानकारियों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो अगले महीने में इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


प्राधिकरण अधिकारियों की मानें तो ग्रेटर नोएडा में करीब 200 सोसाइटियां हैं। इनमें करीब 160 सोसाइटियों में लोग निवास करते हैं। इसी तरह 40 से अधिक सेक्टर हैं। सोसाइटी-सेक्टरों में 10 लाख लोग रहते हैं और करीब 30 फीसदी लोग कुत्ते पालते हैं। ऐसे में सेक्टर और सोसाइटियों में आए दिन कुत्तों को लेकर विवाद होता रहता है। कुत्ता पालने वाले लोग इनको कहीं पर भी खिलाना-घुमाना शुरू कर देते हैं, वहीं, कुत्तों से परेशान लोग इनका लगातार विरोध करते हैं। कभी-कभार विवाद इतना बढ़ जाता है कि मारपीट तक हो जाती है।

यह होंगी डॉग रिसॉर्ट में सुविधाएं
प्राधिकरण के अधिकारियों की योजना है कि डॉग रिसार्ट को आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। इसमें कुत्तों को घुमाने-फिराने, डे बोर्डिंग, बर्थडे पार्टी, पूल और रेन शावर आदि की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यहां पर कुत्ते के रजिस्ट्रेशन से लेकर उसे प्रशिक्षण देने की व्यवस्था होगी। प्रशिक्षण में कुत्तों को सिखाया जाएगा कि वह कहां पर खाएगा और कहां पर बैठेगा।
विज्ञापन


लावारिस कुत्तों के लिए फीडिंग सेंटर
प्राधिकरण की योजना है कि सेक्टरों में कुछ स्थान चिन्हित कर उनमें डॉग फीडिंग सेंटर बना दिए जाएं। इनमें लावारिस कुत्ते वहां पर खाना खा सकेंगे और लोग भी उसी स्थान पर जाकर खाना रखेंगे। इसी तरह सोसाइटियों में भी इसे बनवाने का प्रयास किया जाएगा। चूंकि सबसे अधिक डॉग फीडिंग को लेकर ही विवाद आ रहे हैं। 

प्राधिकरण में हर माह आती हैं कई शिकायतें
प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो हर माह कुत्तों से संबंधित कई शिकायतें आती हैं। कई सोसाइटियों में खाने और टहलने का कोई स्थान नहीं है। ऐसे में खिलाने और टहलने के स्थान को लेकर लोगों में विवाद होता है और इसकी शिकायत प्राधिकरण में दर्ज कराई जाती है।
 

ग्रेटर नोएडा में कुत्तों को लेकर विवाद बढ़ते जा रहे हैं। इस पर काम करना शुरू कर दिया है। पालतू कुत्ते का पंजीकरण और नसबंदी पर तेजी से काम किया जाएगा। डॉग रिसॉर्ट की योजना पर भी मंथन चल रहा है। 

विज्ञापन

-सुरेंद्र सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेनो प्राधिकरण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें