-सर्दी की रफ्तार बढ़ने के साथ ही प्रदूषण में नहीं आ रही कमी, हर दिन खराब हो रही नोएडा की हवा
-शुक्रवार को 364 एक्यूआई के साथ नोएडा देश का छठा प्रदूषित शहर रहा, जमकर टूट रहे नियम
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा। प्रदूषण नियंत्रण के नियमों को तोड़ते हुए शहर में रोजाना ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) 3 का उल्लंघन किया जा रहा। उल्लंघन करने पर शुक्रवार को सात सेक्टरों में कुल 16 जगह 12 लाख 50 हजार की कार्रवाई की गई है। वहीं, शुक्रवार को 364 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ नोएडा देश का छठा सबसे प्रदूषित शहर रहा। इसके साथ ही नोएडा का सेक्टर 125 और सेक्टर 116 सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र रहा।
शहर में प्रदूषण नियंत्रण के बजाय प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कार्य जमकर हो रहे। नोएडा के क्षेत्रीय अधिकारी रितेश तिवारी ने बताया कि बोर्ड की ओर से 13 और 14 नवंबर को 16 जगह कार्रवाई करते हुए 12 लाख 50 हजार का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई सेक्टर 155, सेक्टर 150, सेक्टर 128, सेक्टर 6, सेक्टर 71, सेक्टर 11 और सेक्टर 50 में की गई है। बोर्ड के मुताबिक निरीक्षण के दौरान उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्घ पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपण का कार्य किया गया है। कार्रवाई के तहत 13 नवंबर को 8 लाख 50 हजार और 14 नवंबर को 4 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
13 अक्तूबर को हुई कार्रवाई
प्लॉट नंबर 34 सेक्टर 155 - 50,000
प्लॉट नंबर 102, सेक्टर 155 - 50,000
प्लॉट नंबर 101, सेक्टर 155 - 50,000
प्लॉन नंबर 04, सेक्टर 155 - 50,000
मेजर अनुराग नौरियाल मार्ग, सेक्टर 71 - 50,000
जेपी विशटाउन प्लॉट नंबर डी-47, सेक्टर 128 - 50,000
जेपी विशटाउन प्लॉट नंबर डी-45, सेक्टर 128 - 50,000
एम/एस क्लेरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेड लिमिटेड, सेक्टर 150 - 50,000
-
14 नवंबर को हुई कार्रवाई
प्लॉट नंबर सी-36, सेक्टर 6 - 50,000
प्लॉट नंबर ई-2, सेक्टर 11 - 50,000
प्लॉट नंबर ई-3, सेक्टर 11 - 50,000
प्लॉट नंबर ई-4, सेक्टर 11 - 50,000
प्लॉट नंबर ई-36, सेक्टर 11 - 50,000
प्लॉन नंबर एफ-06, सेक्टर 11 - 50,000
प्लॉट नंबर ई-34, सेक्टर 11 - 50,000
प्लॉट नंबर 03, सेक्टर 50 - 50,000
एयर मॉनिटरिंग स्टेशन - एक्यूआई
सेक्टर - 125 - 377
सेक्टर 62 - 331
सेक्टर 1 - 372
सेक्टर 116 - 377
नॉलेज पार्क 3 - 369
नॉलेज पार्क 5 - 370
ग्रैप-3 में पाबंदियां
बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर बैन
गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर रोक
गैर-मान्यता प्राप्त ईंधन इस्तेमाल करने वाले उद्योग बंद
सड़कों की अतिरिक्त सफाई और धूल नियंत्रण के उपाय