ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर-150 के समीप शुक्रवार शाम एक चलती कार में आग लग गई।नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस के मुताबिक नोएडा सेक्टर-44 के रहने वाले पवन कुमार शुक्रवार की शाम अपनी कार से परी चौक से नोएडा की तरफ जा रहे थे। सेक्टर-150 के समीप अचानक कार में आग लग गई। कार में आग लगी देख राहगीरों ने शोर मचाया। चालक ने तुरंत कार को रोका और बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। हालांकि इस दौरान कार जल गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ब्यूरो