फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोयल एकादश ने सुगनि एकादश को 6 विकेट से हराया

Wed, 22 Oct 2025 01:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
06 मैन ऑफ द मैच यशनील को सम्मानित करते कोच। स्रोत : क्लब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले के विश्वकर्मा क्रिकेट मैदान में खेले गए मैच में गोयल क्रिकेट क्लब एकादश ने सुगनि देवी क्रिकेट फाउंडेशन एकादश को 6 विकेट से हराया। यशनील को मैन ऑफ द मैच, हिमांक को बेस्ट बल्लेबाज व प्रवेश नरवाल को बेस्ट गेंदबाज चुना गया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुगनि एकादश ने 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। सुगनि एकादश की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए हिमांक ने 99 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 82 रन बनाए। प्रतीक ने 26 व प्रवेश नरवाल ने 40 रन बनाए।
विज्ञापन

गोयल एकादश की ओर से अनमोल गर्ग ने दो विकेट लिए। लक्ष्य, परी शर्मा, अर्पणा व अभिनव ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में गोयल एकादश ने 30.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन

गोयल एकादश की ओर से यशनील ने 71 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से नाबाद 78 रन बनाए। अर्पणा ने 41 व नितिन ने 31 रन बनाए। सुगनि एकादश की ओर से प्रवेश नरवाल ने दो, अंश व आशीर्वाद ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें