रोहतक। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। आमजन की सक्रिय भागीदारी के साथ यह दौड़ देश की एकता व अखंडता को समर्पित होगी। इसमें हर वर्ग की भागीदारी रहेगी। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता व हरियाणा सरकार में विशेष कार्य अधिकारी आईपीएस पंकज नैन के साथ रन फॉर यूनिटी को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस हुई। इसके बाद उपायुक्त सचिन गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में आवश्यक निर्देश दिए। सचिन गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 31 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम में जिलावासियों की जन भागीदारी रहेगी। सचिन गुप्ता ने कहा कि इस दौरान स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी, खिलाड़ी, नेहरू युवा केंद्र के युवा, सीनियर सिटीजन, महिलाएं व आम नागरिक समाज में एकता व भाईचारा का संदेश कायम रखने का संकल्प लेते हुए रन फॉर यूनिटी में भागीदार बनेंगे। संवाद