फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 735 एकड़ की हेरिटेज सिटी को शासन से हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन को जोड़ने के लिए बनेगा 6.9 किमी लंबा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे
विज्ञापन


6300 करोड़ होंगे खर्च


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) के अधिसूचित क्षेत्र में प्रस्तावित 735 एकड़ की हेरिटेज सिटी पर शासन ने मुहर लगा दी है। राया हेरिटेज सिटी परियोजना के मास्टर प्लान को मंजूरी देने के साथ ही 6300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी मिल गई है। अब विकासकर्ता कंपनी के चयन के लिए उत्तर प्रदेश पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप विड एबुलेशन कमेटी (यूपी पीपीपीवीईसी) की बैठक होगी। इसके बाद मुख्य सचिव और फिर कैबिनेट के समक्ष रिपोर्ट रखी जाएगी।
परियोजना के तहत 27 एकड़ में पार्किंग विकसित की जाएगी। यमुना किनारे वाहनों को पार्किंग स्थल में खड़ा करने के बाद ई-रिक्शा से मंदिर की ओर जाने की सुविधा मिलेगी। परंपरागत जल स्रोत को संरक्षित किया जाएगा। 350 एकड़ में थीम आधारित सेंटर, 103 एकड़ में योग, वैलनेस व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र व 97 एकड़ में हरित क्षेत्र होगा। 42 एकड़ में कन्वेंशन सेंटर के अलावा स्टार व बजट होटल विकसित किए जाएंगे। वृंदावन में ब्रज विकास परिषद की ओर से यमुना के पुल से सीधी कनेक्टिविटी करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को लिंक किया जाएगा। 6.9 किमी लंबी नई सड़क के जरिये यमुना एक्सप्रेसवे से बांके बिहारी मंदिर की सीधे कनेक्टिविटी हो जाएगी। इसी सड़क को आगे 1.5 लंबे एलिवेटेड रोड के जरिये यमुना पर सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे पुल से जोड़ा जाएगा। पहले चरण में 100 मीटर चौड़ा यह एक्सप्रेसवे छह लेन का होगा, भविष्य में इसे आठ तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन


ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के दाहिने विकसित होगी
प्राधिकरण ने पहले राया कट के पास से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी थी, लेकिन मार्ग में कई गांवों की अधिक आबादी आ रही थी। इसलिए एलाइमेंट में परिवर्तन करते हुए नई डीपीआर बनवाई गई। इसमें अरूवा खादर, भीम खादर, डांगरौली खादर, पानी गांव खादर, पिपरौली, जहांगीरपुर खादर व बेगमपुर खादर आदि गांव आ रहे हैं। प्राधिकरण इन गांवों का विकास भी करेगा। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के दाहिनी ओर हेरिटेज सिटी विकसित की जाएगी। बाईं तरफ की जगह अन्य परियोजनाओं के लिए आरक्षित है।


विदेशी कंपनियों से भी किया जा रहा है संपर्क
हेरिटेज सिटी की डीपीआर को अंतिम रूप दे दिया गया है, लेकिन इसके विकास के लिए वियतनाम, इंडोनिशया और कोरिया समेत अन्य देशों में हेरिटेज विकास का काम कर चुकी कंपनियों से संपर्क किया जाएगा। इसके लिए वैश्विक निविदा निकालने की भी तैयारी है। विदेशी कंपनियों के साथ यहां की कुछ संस्थाओं को भी जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

-
कितना होगा किसका क्षेत्र
थीम आधारित हेरिटेज सेंटर - 350 एकड़
योगा केंद्र व प्राकृतिक चिकित्सालय - 103 एकड़
ग्रीन पार्क - 97 एकड़
टूरिस्ट ट्रेवल फैसिलिटी - 46 एकड़
कन्वेंशन सेंटर - 42 एकड़
आयुर्वेद - 35 एकड़
स्टार होटल - 26.60 एकड़
बजट होटल - 19.60 एकड़
ओल्ड एज होम्स - 10 एकड़
सर्विस अपार्टमेंट - 6 एकड़
टूरिस्ट फैसिलिटी - 8. 40 एकड़
स्थानीय कला और शिल्प के लिए हॉट का निर्माण - 6 एकड़


हेरिटेज सिटी के मास्टर प्लान को शासन ने मंजूर कर दिया है, अब इसके विकास को धरातल पर उतारेंगे। कुछ तकनीकी प्रक्रियाओं के बाद निविदा निकाली जाएगी। -डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें