फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गीडा में 200 एकड़ जमीन आवंटन की तैयारी, दिवाली तक पूरी होगी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीसीमेंट, डीपीएस और लाइफ केयर्स हॉस्पिटल समेत कई बड़े निवेशकों को जमीन मिलने की संभावना
विज्ञापन

गोरखपुर। गीडा प्रशासन दशहरा से दिवाली के बीच लगभग 200 एकड़ जमीन के आवंटन की तैयारी में है। भीटी रावत से धुरियापार तक अलग-अलग सेक्टर में स्थित जमीन में औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय भूखंड भी होंगे।

इस बार श्रीसीमेंट, डीपीएस और लाइफ केयर्स हॉस्पिटल को जमीन मिलने की संभावना है। पिछली बार आवेदन नहीं करने वाले श्रीसीमेंट ने हाल ही में 500 करोड़ रुपये के निवेश की डीपीआर सौंपी थी। लाइफ केयर्स हॉस्पिटल ने भी 500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है। वहीं डीपीएस ग्रुप गीडा क्षेत्र में नया ब्रांच खोलने की योजना बना रहा है और इसके लिए 50 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। इसके अलावा ईएसआईसी ने भी 150 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा के स्थापना दिवस पर अदाणी ग्रुप को सीमेंट फैक्टरी और अमृत बॉटलर्स को कोका कोला बॉटलिंग प्लांट के लिए जमीन का आवंटन किया था। इसी क्रम में धुरियापार में केयान ग्रुप को भी जमीन दी गई है। नवरात्र में 200 एकड़ जमीन के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने की संभावना है और दिवाली तक आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। गीडा प्रशासन की योजना है कि 30 नवंबर को स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री के हाथों निवेशकों को आवंटन पत्र सौंपे जाएं।

कोट
200 एकड़ जमीन के आवंटन की तैयारी है। दिवाली तक आवंटन प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास है। इसमें औद्योगिक, कामर्शियल और आवासीय भूखंड होंगे।
- अनुज मलिक, सीईओ-गीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें