फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसएयू में प्रोफेसरों के निलंबन पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
- वैश्विक शिक्षाविदों ने सार्क के विदेश मंत्रियों व महासचिव को लिखा पत्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चाणक्यपुरी स्थित दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय (एसएयू) में चार प्रोफेसर के निलंबन को लेकर 500 से अधिक वैश्विक शिक्षाविदों व बुद्धिजीवियों ने विरोध जाता है। इसे लेकर दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के विदेश मंत्रियों व महासचिव को पत्र लिखकर निलंबन की निंदा की है।
उन्होंने मंत्रियों से इस संबंध में हस्तक्षेप करने और एसएयू प्रशासन से अनुचित आदेश को रद्द करने और विश्वविद्यालय में अनुकूल शैक्षणिक माहौल स्थापित करने का आग्रह किया है। शिक्षाविदों ने एक साझा पत्र में बताया कि संकाय सदस्यों को कथित तौर पर कदाचार के लिए 16 जून 2023 को विश्वविद्यालय की ओर निलंबित कर दिया गया था, लेकिन निलंबन आदेशों में कदाचार की प्रकृति का उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि, उन्हें विश्वविद्यालय की ओर 30 दिसंबर 2022 को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। जिसमें एसएयू प्रशासन ने उन छात्रों के साथ जिस दयालु तरीके से व्यवहार किया था, उस पर सवाल उठाया था। यह छात्र अपने मासिक वजीफे में कमी का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि प्रशासन ने विरोध करने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर रहे छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस बुलाई थी। निलंबित प्रोफेसरों ने छात्रों के खिलाफ हस्तक्षेप करने के लिए परिसर में पुलिस को बुलाने और प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ प्रशासकों द्वारा उठाए गए प्रतिशोधात्मक कदमों के बारे में अपनी चिंताएं दर्ज की थीं। पत्र में कहा गया है कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान का लक्ष्य एक ऐसा वातावरण बनाना है जो न्याय, निष्पक्षता और संकाय सदस्यों के अधिकारों के सम्मान के सिद्धांतों को बनाए रखते हुए छात्रों के कल्याण की रक्षा करता है। पत्र में अकील बिलग्रामी, अमित भादुड़ी, अनु मुहम्मद, अनुपमा राव, कोस्टास लापावित्सास, डेविड रुकियो, ज्ञान प्रकाश, इरफान हबीब समेत कई शिक्षाविद शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें