फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग के लिए निकली छात्रा लापता, संचालक पर अपहरण का संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने कोचिंग संचालक व उसके दोस्तों पर छात्रा का अपहरण करने का संदेह जताया है। मामले में सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-15 में रहने वाले एक शख्स ने शिकायत की है कि उनकी बेटी नयाबांस स्थित पैरामाउंट कोचिंग सेंटर में पढ़ती है। एक सितंबर को वह घर से कोचिंग के लिए निकली थी। कोचिंग में पहुंचने के बाद छात्रा की बहन से बात हुई थी। इसके बाद से वह लापता है।
विज्ञापन

परिचितों और छात्रा की सहेलियों से पूछताछ करने के बाद बाद कुछ पता नहीं चला है। परिजनों ने कोचिंग संचालक अमन व उसके दोस्तों पर छात्रा का अपहरण करने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र से ही एक 17 वर्षीया किशोरी लापता है। जेजे कॉलोनी निवासी अनीता ने भी पुलिस से शिकायत की है कि पति मामचंद कई दिनों से लापता हैं। काफी तलाशने के बाद भी उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है।
छेड़छाड़ की शिकायत पर महिला को पीटा
कोतवाली क्षेत्र के पारसौल गांव में छेड़छाड़ की शिकायत करने पर दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीट दिया। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस से मामले की शिकायत की है। महिला ने बताया कि पति की मृत्यु हो चुकी है। बच्चों को पालने के लिए वह एक कंपनी में नौकरी करती है। उसने बताया कि कंपनी के दो गार्ड रोजाना उससे छेड़छाड़ करते हैं। इससे तंग आकर उसे सोमवार को कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। इससे नाराज आरोपियों ने सोमवार देर रात घर में घुसकर मारपीट की। इसमें वह घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फसल को क्षति पहुंचाने पर किया घायल
कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोस के तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दी है। गांव निवासी विनोद ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला उसके खेत में फसल को नुकसान पहुंचा रही थी। विरोध करने पर महिला ने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में उसके पैरों में चोट आई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें