फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं मंजिल से निर्वस्त्र गिरी युवती, कोमा में

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र की एनआरआई सोसाइटी की सातवीं मंजिल से गिरकर पश्चिमी बंगाल निवासी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती निर्वस्त्र हालत में गिरी थी। निजी अस्पताल में भर्ती युवती कोमा में है। पुलिस के मुताबिक युवती अपने दोस्त से मिलने पानीपत से आई थी। पुलिस ने इसे हादसा करार देते हुए युवती के खिड़की से गिरने की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, घटना 12 दिसंबर की है। पानीपत से पश्चिम बंगाल निवासी युवती परी चौक के पास स्थित एनआरआई सोसाइटी में आई थी। उसी दिन रात में युवती 7वीं मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। युवती निर्वस्त्र हालत में थी। बीटा-2 थाना प्रभारी ने बताया कि युवती को अस्पताल में भर्ती कराकर जांच पड़ताल की गई। जांच में पता चला कि युवती खिड़की से गिरी थी। वह कोमा में है। इसके चलते उसके बयान नहीं हो पाए हैं। हालांकि एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे जांच कर रहे हैं।
महिला अधिवक्ता ने फोन पर दी अनहोनी की जानकारी
सोसाइटी में रहने वाली महिला अधिवक्ता ने फोन पर जानकारी दी कि सीसीटीवी से पता चला है कि युवती को फ्लैट में रहने वाला व्यक्ति लेकर आया था। महिला निर्वस्त्र हालत में उसके फ्लैट से गिरी थी। महिला ने युवती के सातवीं मंजिल से गिरने से पहले अनहोनी की आशंका जताई है। जिसका विरोध करने पर वह कूदी या उसे धक्का दिया गया हो।
विज्ञापन

कोट
अब तक की जांच में युवती और उसके दोस्त के शराब पीने की जानकारी मिली है। वहीं, युवती के हादसे में गिरने की बात सामने आ रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विशाल पांडे, एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें